Vat Savitri Vrat 2024 : 6 जून को वट सावित्री व्रत, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

June 3, 2024

Vat Savitri Vrat 2024 : वट सावित्री व्रत ज्येष्ठ माह की अमावस्या को मनाया जाता है। इस बार वट सावित्री का व्रत 6 जून को रखा जाएगा।

Vat Savitri Vrat 2024 :  हिन्दू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार महिलाओं द्वारा विभिन्न प्रकार के व्रत तथा अनुष्ठान इत्यादि किए जाते हैं जो किसी ना किसी विशेष मनोकामना की पूर्ति और विशेष उद्देश्य के कारण किए जाते हैं। धार्मिक व्रतों की उसी सूची में वट सावित्री व्रत का नाम भी शामिल है। यह व्रत सुहागिन महिलाओं द्वारा अपने सुहाग की लंबी उम्र की कामना के लिए रखा जाता है। इस व्रत को सुहागिन महिलायें पूरी निष्ठा तथा आस्था के साथ रखती हैं। तो चलिए आपको बताते हैं इस साल कब रखा जाएगा वट सावित्री का व्रत, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त।

वट सावित्री व्रत का महत्व - Vat Savitri Vrat Mahatva

यह व्रत महिलाओं द्वारा रखा जाता है जिसको रखने से महिलाओं को ईश्वर की असीम कृपा प्राप्त होती है। ब्रह्मा, विष्णु, महेश तीनों शक्ति मिलकर महिलाओं को सुहागिन होने का आशीर्वाद प्रदान करते हैं। जो महिलाएं संपूर्ण आस्था व विश्वास के साथ वट वृक्ष के नीचे इस वट अमावस्या के दिन पूजा पाठ, व्रत इत्यादि करती हैं, उनको विशेष लाभ प्राप्त होता है।

वट सावित्री व्रत के दिन कैसे करें पूजा?

♦ वट सावित्री व्रत के दिन सुहागिन महिलाएं वट के पेड़ की पूजा-अर्चना करती हैं और पति की लंबी उम्र की प्रर्थना करती हैं।

♦ इस दिन घर से महिलाएं सज-धजकर कर निकलती हैं और वो वटवृक्ष के नीचे खड़े होकर पूजन करती हैं।

♦ विभिन्न स्थानों पर वट वृक्ष की पूजा के लिए महिलाएं घरों से ही गुलगुले, पूड़ी, खीर व हलवा के साथ सुहाग का समस्त सामान लेकर पहुंचती हैं।

♦ कई स्थानों पर महिलाएं जल, पंचामृत भी लेकर जाती हैं।

♦ इस पूजन में वटवृक्ष के 3 या 5 फेरे लगाकर कच्चे धागे को पेड़ पर लपेटकर वस्त्र सहित चंदन, अक्षत, हल्दी, रोली, फूलमाला, चूड़ी, बिंदी, मेहंदी इन्हें पहनाकर पति की लंबी उम्र के लिए वट से आशीर्वाद प्राप्त करती हैं।

♦ इस वट सावित्री व्रत का महत्व सुहागिन महिलाओं के लिए सर्वाधिक है।

वट सावित्री व्रत 2024 शुभ मुहूर्त - Vat Savitri Vrat Shubh Muhurat

♦ वट सावित्री अमावस्या, 6 जून, 2024

♦ अमावस्या तिथि प्रारम्भ - 5 जून 2024, शाम 7:54

♦ अमावस्या तिथि समाप्त - 6 जून 2024, शाम 6:07



प्रेरणा शुक्ला
नई दिल्ली

News In Pics