Vat Savitri 2024 Puja Samagri List : वट सावित्री की पूजा में जरूर शामिल करें ये पूजन सामग्री

June 3, 2024

Vat Savitri 2024 Puja Samagri List : वट सावित्री व्रत की पूजा सुबह से ही शुरू हो जाती है। यह व्रत सुहागिन महिलाएं अपने सुहाग की रक्षा के लिए रखती है। इसकी पूजा में कई सारी पूजा सामग्री की जरुरत पड़ती है।

Vat Savitri 2024 Puja Samagri List : हर वर्ष ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को वट सावित्री व्रत आता है। जिसके संबंध में यह मान्यता है कि सावित्री नाम की एक महिला ने अपने घोर तप व लग्न से अपने पति के प्राण यमराज के मुख से निकाल लिए थे। बस तभी से हर ज्येष्ठ की अमावस्या तिथि को यह व्रत सुहागिन महिलाओं द्वारा अपने सुहाग की रक्षा हेतु रखा जाता है। अपने पति की लंबी आयु व अखंड सौभाग्य की कामना करने वाली महिलाएं इस दिन व्रत रखती हैं और बरगद के पेड़ की विशेष पूजा अर्चना करती हैं। बरगद के पेड़ पर भगवान विष्णु का वास होता है। जिसकी सुहागिन महिलाओं द्वारा विशेष रीति रिवाजों के अनुसार पूजा की जाती है। वट सावित्री व्रत की पूजा को पौराणिक रीति रिवाजों के साथ पूरा करने के लिए आपको कुछ विशेष पूजन सामग्री की आवश्यकता पड़ती है। आज हम अपने लेख के माध्यम से आपको उन विशेष सामग्री के बारे में बताने जा रहे हैं।

वट सावित्री व्रत सामग्री लिस्ट - Vat Savitri Vrat 2024

• लाल पीले रंग का कलावा या रक्षा सूत्र

• कुमकुम या रोली

• बांस का पंखा

• धूप

• दीपक

• घी-बाती

• सुहागिनों के सोलह श्रृंगार की सामग्री

• पूजा के लिए सिंदूर

• पांच प्रकार के फल

• पुष्प-माला

• पूरियां

• गुलगुले

• भिगोए चने

• जल से भरा कलश

• बरगद का फल

• लाल रंग का आसन

• सावित्री तथा सत्यवान की तस्वीर

• फूल

• बताशे

• इत्र

• मिट्टी का दीपक

• सुपारी

• मिठाई

• घर में बना हुआ पकवान।

• तांबे का लोटा

• गंगाजल


प्रेरणा शुक्ला
नई दिल्ली

News In Pics